सारण : पुलिस ने लवारिश हालत में चोरी की बाइक बरामद किया

दैनिक खोज खबर ब्यूरो सारण
अमनौर पुलिस ने अमनौर बाजार स्थित एक निजी शिक्षण संस्थान के प्रांगण से लवारिश बाइक बरामद किया है. अमनौर थाना के एएसआई अरविंद कुमार सिंह ने उक्त बाइक बरामद करने के बाद बताया कि बरामद हिरो स्प्लेंडर प्लस बाइक थाना क्षेत्र के परशुरामपुर गांव निवासी अभिषेक कुमार सिंह की बतायी गयी है जो 24 मार्च को मुजफ्फरपुर जिले के सरैया बाजार से चोरी हो गई थी. सरैया थाने में इसको लेकर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है.




Recent Comments