पंचायत सदस्य अपने हक को जाएंगें हाईकोर्ट
—–
अखिलेश परमार की रिपोर्ट 
—-
 दिघवारा (सारण) 
बिहार सरकार के ज्ञापांक6278दिनांक23अगस्त2016के तहत प्राप्त अधिकारों के रक्षार्थ​ हाईकोर्ट जाएंगे वार्ड सदस्य।उक्त जानकारी रामपुर आमी पंचायत के वार्ड नंबर १३ सदस्य व सदरमंडल भाजपा उपाध्यक्ष ठाकुर उमाशंकर सिंह ने दी।
गत् रविवार को शिशु पाठशाला आमी में संपन्न बैठक में सर्वसम्मति से लिए गए निर्णय के अनुसार ठाकुर उमाशंकर सिंह ने कहा कि राज्य सरकार के निर्देश कंडिका ३-४के आलोक में वार्ड विकास समिति कार्यालय गठन हो चुका है। ग्राम सभा द्वारा राशि की उपलब्धता के आधार पर प्रथम वर्ष २०प्रतिशत द्वितीय व तृतीय वर्ष ३०प्रतिशत तथा चतुर्थ वर्ष२०प्रतिशत योजना ओं का चयन हो चुका है।इधर मुखियागणों के अधिकारों से संबद्ध हाईकोर्ट का फैसला वार्ड सदस्यों के अधिकारों की रक्षा में बाधक है। लिहाजा, हम अपने अधिकारों की रक्षा हेतु माननीय उच्च न्यायालय की शरण में जाएंगे। इस अवसर पर नितू देवी अध्यक्ष, विमलेश कुमार सिंह सचिव व उमादेवी कोषाध्यक्ष मनोनीत किए गए। बैठक में अजीज मियां, सूर्य वीर सिंह, मायादेवी सुरेश साह, हरेंद्र राम , रम्या देवी, मंजु देवी ने भी अपने विचार व्यक्त किये।