
उन्नाव (उ.प्र.) गाड़ी को जुगाड़ से चलना थाना बारासगवर पुलिस पड़ा भारी गाड़ी खराब होने की वजह से वांछित अभियुक्त भागने में सफल
नरेश यादव बारा सगवर उन्नाव (उ.प्र.)पुलिस महकमों में संसाधनों के नाम पर भले ही करोडो खर्च हो रहे हो लेकिन आज भी ग्रामीण क्षेत्रों में थाने ज्यादातर खस्ताहाल ही दिखते है।इसका एक उदाहरण शुक्रवार को बारा सगवर थाना में देखने को मिला जब वाहन की खराबी के कारण एक शातिर अपराधी भागने में सफल हो गया।
जानकारी के मुताबिक बारा सगवर थाने की जीप पिछले कुछ समय से धक्के और जुगाड़ से चलाई जा रही थी। अभी कुछ दिन पहले रात्रि गस्त के दौरान ऊंचागांव में खड़ी हो गयी थी लेकिन लेकिन पुलिश विभाग को इसको गम्भीरता से न लेकर सिर्फ जुगाड़ से चलना शुक्रवार दोपहर को उस समय भारी पड़ गया जब सरकारी जीप के इंजन में तकनीकी खराबी के कारण थाना परिसर से स्टार्ट तक नही हो पायी।
सूत्रोंकी माने तो थाना प्रभारी को मुखबिर के माध्यम से किसी शातिर वांछित अपराधी की सूचना मिली थी सूचना पाते ही थाना प्रभारी उत्तम सिंह राठौर उक्त स्थान जाने के लिए अपनी सरकारी जीप पर थाने के पर्याप्त फोर्स के साथ बैठ तो गये लेकिन पुलिस की जीप थाना परिसर से टस से मस नही हुई उसी बीच देर होने से शातिर वांछित मौके से निकल चुका था।




Recent Comments