सारण:लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा उगते सूर्य के अराधना के साथ ही धूमधाम व शांति से सम्पन्न

अमनौर
लोक आस्था का महा पर्व छठ पूजा उगते सूर्य के आराधना के साथ धूमधाम से सम्पन्न हुई. अमनौर के विभिन्न गांवों व मुहल्ले से हजारों की संख्या छठ व्रती महिला एवं पुरुषों ने पर्यटक स्थल बड़ा पोखरा के घाट पर भगवान् भाष्कर को अर्घ्य देकर हर्षोल्लास के साथ छठ पूजा की. वहीं छठ पूजा देखने पहुंचे हजारों की संख्या में लोगों ने भी उगते सूर्य के सामने नतमस्तक होकर उनसे आशिर्वाद प्राप्त किया. स्थानीय विधायक शत्रुघ्न तिवारी उर्फ चोकर बाबा ने उक्त घाट पर पहुंच छठ व्रतियों व सूर्य देवता से आशीर्वाद लिया. वहीं छठ पूजा समिति के द्वारा पूरे पोखड़ा घाट तथा मंदिर परिसर को लाइट व डेकोरेशन से सजाया गया था. जबकि एनडीआरएफ के तरफ से सुरक्षा को लेकर नाव की व्यवस्था की गई थी. कई निजी संगठनों द्वारा निशुल्क चाय की स्टोल लगाया गया था. उक्त मौके पर दंडाधिकारी के रूप में तैनात अमनौर सीओ मनोज कुमार श्रीवास्तव, थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार, देवकुमार कुशवाहा, शशिभूषण कुशवाहा, रमेश कुमार टिंकू, अखिलेश तिवारी, राजीव सिंह, जितेंद्र राय, विकास मित्र पप्पू राम आदि लोग उपस्थित थे.




Recent Comments