सहरसा के एक व्यवसायी ने सदर थाने में पूर्व जिप पार्षद पर केश कराया दर्ज
पूर्व पार्षद ने कहा दुकान का किराया मांगने पर झुठा मुकदमा किया गया है दर्ज
सहरसा से सहयोगी संवाददाता खास रिपोर्ट :-

सांसद के साथ सिपाहसलार (लाल घेरे में) फाईल फोटो
खगड़िया सांसद चौधरी महबूब अली कैसर के एक सिपासलाहकार पर सहरसा सदर थाने में 25 लाख रुपए रंगदारी मांगने का रिपोर्ट दर्ज की गई है। रिपोर्ट सहरसा के व्यवसाई राजीव तिवारी ने दर्ज करवाया है।
दर्ज रिपोर्ट में कहा गया है कि 21 मई को सिमरी बख्तियारपुर निवासी पूर्व जिला पार्षद खुशीलाल भगत अपने दो तीन सहयोगियों के साथ उनके घर आए और बाहर बुला कर गाली-गलौज और मारपीट करते हुए कहा कि 15 दिन पूर्व तुमको ₹25लाख रूपए की मांगी थी जो अब तक तुमने नहीं पहुंचाई है इसका अंजाम तुम को भुगतना होगा। उसके बाद उसके साथ आए लोगों न मेरे गले से सोने की चेन एवं जेब में रखा दस हजार रूपए निकाल लिया। जाते-जाते धमकी दे गया कि तुम्हें पता नहीं है कि मैं खुद को डॉन हूं एवं खगड़िया सांसद का पीए हूं मेरा कुछ नहीं होगा मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता है।
उक्त मामले को लेकर सदर थाना अध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।
![]() |
| आरोपी पूर्व जिप सदस्य खुशीलाल भगत |
वही उपरोक्त मामले को लेकर पूर्व जिला पार्षद खुशीलाल भगत ने बताया कि उनके रंगीनियां स्थित दुकान में किराया ले रखा है करीब छः माह से दुकान बंद रखा है किराया की मांग किये जाने पर आज कल कर टाल मटोल कर रहा था। उपरोक्त तिथि को किराया की रकम देने के लिए सहरसा बुलाया था।वहां किराया भी नहीं दिया वहीं राजीव के साथ किराया को लेकर हल्की बहस हुई थी। मेरे उपर रंगदारी मांगने का झूठा मुकदमा दर्ज करवाया है। मेरे पास दुकान किराए का एकरारनामा है।






Recent Comments