सदर अस्पताल का विधायक ने किया औचक निरीक्षण, कुव्यवस्था देख भड़के
विनीत कुमार, छपरा
सोमवार की रात्रि छपरा विधायक डॉ सीएन गुप्ता ने सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सदर अस्पताल में कुव्यवस्था व गंदगी देख विधायक ने कर्मचारियों को फटकार लगाई। रात्रि में विधायक के निरीक्षण की खबर पाकर स्वास्थ्य कर्मियों में हड़कंप मच गया।

अपने औचक निरीक्षण के दौरान विधायक डॉ सीएन गुप्ता ने इमरजेंसी वार्ड का निरीक्षण किया व वार्ड में भर्ती एक मरीज से व्यवस्था के बारे में जानकारी ली।



इलाज़ में लापरवाही और अस्पताल के विभिन्न हिस्सों में फैली गंदगी और कुव्यवस्था को देखकर उन्होंने ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक, कंपाउंडर से पूछ-ताछ की।

इसके बाद अस्पताल के मैनेजर राजेश्वर प्रसाद को बुलाकर जमकर डांट लगाई और अस्पताल के विभिन्न हिस्सों, वार्डों में मौजूद गंदगी को दिखाकर इसके बारे में स्पष्टीकरण मांगते हुए ये चेतावनी दी कि यदि स्थिति नही सुधरी तो दोषियों पर कार्यवाई के लिए अनुशंसा की जाएगी।

इसके अलावा विधायक ने रात्रि में सफाईकर्मी की गैर मौजूदगी पर भी सवाल उठाया और पिछले माह सदर अस्पताल में उनके द्वारा उद्घाटन किये प्रतीक्षा कक्ष में मरीजों के लिए पानी और बिजली की बहाली के विषय में भी संबंधित अस्पताल मैनेजर को निर्देश दिया।





Recent Comments