सारण :अमनौर में एसएफ़सी का खाद्यान्न बता तंगी का शिकार गल्ला क्रेता व विक्रेता व्यवसायियों ने संघ का किया गठन

#दैनिक खोज खबर डेस्क
अमनौर
पर्यटक केन्द्र बडा़ पोखरा, अमनौर के परिसर में गल्ला क्रेता व विक्रेता व्यवसायियों ने एक बैठक का आयोजन किया. सोमवार को आयोजित उक्त बैठक में जिला के विभिन्न गांवों से पहुंचे दो दर्जन से अधिक गल्ला व्यवसायियों ने सारण जिला गल्ला क्रेता विक्रेता संघ का गठन किया. जिसमें सर्वसम्मति से पोझी परसा के सुनील साह को अध्यक्ष, तरैया के विनोद साह को सचिव तथा सोनहो के अशर्फी साह को कोषाध्यक्ष के लिए चुना गया. साथ ही ग्यारह कार्यकारिणी के सदस्य बनाये गये. बैठक में मुख्य रूप व्यवसायियों ने संगठित होकर संघ को मजबूती प्रदान करने पर बल दिया गया. वहीं गल्ला व्यवसायियों ने प्रशासन पर जानबूझकर एसएफसी का खाद्यान्न होने की बात कह तंग करने का आरोप लगाया. वहीं गल्ला व्यवसायियों ने अपने सदस्यों से सरकारी खद्दान्न नहीं खरीदने की अपील किया गया. अगर इस तरह की शिकायत मिलने पर उसे संघ से बाहर करने की बात कही गई. बैठक में मुख्य रूप भरत साह, मुन्ना साह, मुनमुन साह, दसई साह, सुबोध पाण्डेय, दुखित साह, मोतीलाल साह, राकेश महतो, अशोक साह आदि दो दर्जन से अधिक गल्ला व्यवसायी शामिल थे.




Recent Comments