ट्रैक्टर ने बाइक सवार को मारी ठोकर, युवक घायल

मशरक (सारण):मशरक थाना क्षेत्र के मुन्नी मोड़ के निकट जिन्न बाबा के पास एक ट्रैक्टर ने बाईक को ठोकर मार दी। घायल बाईक सवार अरूण कुमार (21 वर्ष) पिता नागेन्द्र शर्मा , ग्राम: जैथर निवासी बताया जाता है। घायल बाईक सवार मशरक बाजार से सब्जी खरीद कर घर वापस जा रहा था कि तेज रफ्तार से आ रहे ट्रैक्टर चालक अनियंत्रित होकर बाईक सवार को ठोकर मार दी जिससे युवक बुरी तरह से घायल हो गया। स्थानीय लोगो ने ट्रैक्टर चालक को पकड़ कर मारने लगे तब तक स्थानीय मुखिया प्रतिनिधी ने हस्तक्षेप करते हुए ट्रैक्टर चालक को लोगो के चंगुल से छुड़ा कर मामले को शांत कराया और घायल को निजी अस्पताल में उपचार करवाया गया।