सखी क्लब सदस्याओं ने पिलाया यात्रियों एवं आमजन को शीतल जल

फ़िरोज़ खान
बारां 25 अप्रेल। श्री पाश्र्वनाथ मानव सेवा चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा रेलवे स्टेशन पर भीषण गर्मी को मध्यनजर रखते हुए संचालित किए जा रहे जल मंदिर पर प्रतिदिन हजारों रेल यात्रियों एवं आमजन को शीतल जल पिलाकर राहत प्रदान की जा रही है। भीषण गर्मी के कारण जल मंदिर पर पानी पीने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है तथा इसी को दृष्टिगत रखते हुए मंगलवार को सखी क्लब सचिव एवं सदस्याओं को पानी पिलाने के लिए आमन्त्रित किया गया।
सखी क्लब सचिव श्रीमती मंजू गर्ग व श्रुति गोयल ने बताया कि जल ही जीवन है तथा इस भीषण गर्मी के मौसम में श्री पाश्र्वनाथ मानव सेवा चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा हजारों व्यक्तियों को जल मंदिर के माध्यम से शीतल जल पिलाकर राहत प्रदान की जा रही है। आज सखी क्लब सदस्य रेखा, त्रिशला, साधना, विमला जैन, आशा गोयल, मधु शर्मा व राहुल-खुशबू मारू तथा उनकी सुपुत्री मिशिका मारू ने प्रातः रेलवे स्टेशन पर दुर्ग व अन्य यात्री गाडियों के रेलयात्रियों को अपने हाथों से पानी पिलाकर गर्मी से राहत प्रदान की गई। इनके साथ-साथ पार्षद राहुल शर्मा, राजेश गोयनका, ओमप्रकाश जैन, हेमंत पाण्डे, ओमजी शर्मा (बच्ची), नरेन्द्र चतुर्वेदी, राजू सेन, सुरेश जैन, सुधीर आदि द्वारा भी पानी पिलाने में सहयोग प्रदान किया गया। श्रीमती भाया ने कहा कि जो भी रेल यात्रियों को पानी पिलाने के लिए अपनी सेवा प्रदान करना चाहते है वह उनसे सम्पर्क कर सकते है।




Recent Comments