स्टेट बैंक के सीएसपी में सेंधमारी कर दो लाख नगदी व लैपटॉप चोरी

मढ़ौरा. स्थानीय थाना क्षेत्र के एसएच-73 पर नौतन मठिया के पास स्थित सीएसपी से बीती रात सेंधमारी कर दो लाख नगदी समेत लैपटॉप चोरी का मामला प्रकाश में आया हैं.बताया जा रहा हैं कि बुधवार की रात में चोरों ने घटना का अंजाम दिया हैं.घटना की सूचना मिलते ही मढ़ौरा पुलिस ने गुरुवार की सुबह मौके पर पहुंच घटना की जायजा लिया तथा सीएसपी संचालक से इस बाबत पूछताछ किया.

मालूम हो की कुछ महीनें पहलें इसी सीएसपी परिसर से संचालक के बाइक की डिकी से लाखों रूपये उच्चकों के द्वारा उड़ाने का मामला सामने आया था.इस मामलें को लेकर थानाध्यक्ष राम बालेश्वर राय ने बताया की स्टेट बैंक के सीएसपी से सेंधमारी कर दो लाख रुपए व लैपटॉप कि चोरी की बात बातायी गयीं हैं.पुलिस इस मामलें को लेकर घटना के भौतिक सत्यापन में लगी हैं.