​*मधेपुरा:वर्षा से कीचड़मय हुई करौती से उदाकिशुनगंज पथ*
👈चंदन कुमार झा दैनिक खोज खबर ,उदाकिशुनगंज👉
कई दिनों की हुई वारिश के कारण  करौती से उदाकिशुनगंज जानेवाली सड़क जो कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से बनी है अभी फिलहाल हल्की वारिश के कारण सड़क कीचड़ से सराबोर  होकर तालाब में बदल चुकी है ! इसी मार्ग में और भी बहुत जगह जल जमाव के कारण आवागमन के लिए सड़क  काफी भयावह रूप ले   चुकी है ! इधर स्थानीय निवासी  विरेन्द्र राम व शंकर  की माने तो करौती बाजार में इस क्षेत्र के पांच -दस गांवों के लोग बाजार घरेलू ,शादी – विवाह ,उपनयन व श्राद्ध कर्म के लिए रात — दिन  सामान लेने पहूँचते हैं इस कारण अनेकों  परिवार का भरणपोषण चलता है !

बड़ी विडंवना है सरकारी देख. रेख व कार्य को गति  न देने का ! अतिमहत्त्वपूर्ण  बाजार होने के बावजूद  हल्की वारिश होते हीं बाजार की सड़क कीचड़मय हो जाता है जिससे बाजार आने जाने वाले ग्राहकों ,गृहिणियों , व व्यापारियों  को भारी कठिनाइयों के साथ – साथ नुकशान का सामना करना पड़ रहा  है !
वहीं विरेंद्र राम की माने तो करौती -उदाकिशुनगंज सड़क करौती बाजार में  ज्यादातर भाग अतिक्रमण युक्त है जिसके कारण बाजार की सड़क सिकुड़ कर आधी जैसी हुयी प्रतीत होती है !
*अंचलाधिकारी के आदेश पर सरकारी अमीन द्वारा मापी*
 अतिक्रमण के शिकायत पर  अंचलाधिकारी उदाकिशुनगंज  द्वारा विगत दो -तीन माह पूर्व इस बाजार का सरकारी अमीन द्वारा मापी भी करवाया गया था पर करौती बाजार का कुछ ही  भाग का मापी कर इस  मामले को बन्द कर ठंडे बस्ते में डालना ही उचित समझा  गया जो आज भी प्रशासन का बाट जोह रहा है शायद इसलिए कि कोई इसका उद्धार करने को आ जाये !
*मापी की जानकारियाँ व कार्य  प्रगति हेतू पदाधिकारी से पत्रकार का संपर्क*
उधर पत्रकार ने इससे संबंधित जानकारियाँ अंचलाधिकारी से आज करना चाहा तो वो अनुमंडल  लोक शिकायत कार्यालय में व्यस्त होने की बात फोन पर बताये !
 प्रखण्ड उदाकिशुनगंज कॉलेज चौंक से करौती बाजार होते हुए ये सड़क सीधे खोखसी में जा मिलती है ! उदाकिशुनगंज कॉलेज चौक से रामपुर खोड़ा होते हुये करौती तक छह किलोमीटर की प्रधानमंत्री योजना से बनी सड़क महज दो वर्षों में छोटी – बड़ी  गाड़ी  के आवागमन  व वारिश का पानी लगने के कारण गड्ढे व  खाई में तब्दील हो गया ! 
*ग्रामीणों  व स्थानीय लोगों के मुताबिक*-
स्थानीय निवासी  गुलाबचंद  पोद्दार ,अब्दुल सलाम, रामोतार मंडल,मुन्नी देवी ,सजनी देवी ,रेणू देवी, ललीता देवी आदि का कहना है कि उदाकिशुनगंज कॉलेज चौंक से करौती बाजार सड़क अति महत्वपूर्ण सड़क है जो हमारे आस-पास के चार -पांच गाँवों  के जनता ,यात्री व रोगियों को उदाकिशुनगंज ,पूर्णियां ,सहर्षा व मधेपुरा जाने आने का एक मात्र सीधा साधन है !छोटी-बडी  सभी गाड़ियां इस सड़क से आया जाया करती थी जो अब गड्ढे व सड़क पर जल जमाव के कारण बंद है !सरकार , पदाधिकारियों  व जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के कारण सड़क तालाब का रूप ले लिया है जबकि सावन भादौ का आना अभी बाकी है !
*टूटी सड़क की शिकायत पदाधिकारियों से*
इधर ग्रामीणों की माने  तो  उदाकिशुनगंज के तत्कालीन अनुमंडलाधिकारी  को मौखिक रूप से की गयी शिकायत पर भरोसा दिलाया गया था कि हम इसे देखते हैं पर दुर्भाग्य जनता के साथ इस सड़क का है कि उनका स्थानान्तरण हो गया कार्य मूर्त रूप नही ले सका !
*यात्रियों के नजर से*
बहरहाल करौती बाजार मुख्य सड़क की इतनी दयनीय स्थिति  है कि इस मार्ग से बाइक की तो छोड़ें  पैदल गुजरना खतरे से खाली नहीं है !इसके बावजूद बच्चे लोग स्कूल ,यात्री लोग अपने – अपने  दैनिक यात्रा के लिए इस क्षतिग्रस्त सड़क होकर चलने को मजबूर हैं ! 
*सरकार व प्रशासन से आशा*
ग्रामीणों को आशा है कि सुसासन सरकार में जरूर सुनवायी हेगी और सड़क निर्माण करवाया जायेगा !
अब देखना यह है कि सरकार ,पदाधिकारियों व  प्रतिनिधियों का नजर इस अोर कब जाता है !