शोभारानी को विधान सभा सदस्यता की शपथ दिलाई

राकेश फौजदार 
भरतपुर 24 अप्रैल। राजस्थान में धौलपुर विधानसभा सीट के उप चुनाव में जीत दर्ज करने वाली भाजपा विधायक शोभा रानी कुशवाह सोमवार को पहली बार विधान सभा पहुंची। इस दौरान विधान सभा अध्यक्ष कैशाल मेघवाल ने सदन में विधायक शोभारानी को विधान सभा सदस्यता की शपथ दिलाई।