● दिवंगत चिकित्सा पदाधिकारी डॉ बी के सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई

इसुआपुर(सारण)। सीएचसी इसुआपुर में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई ।जिसमें रविवार को कोरोना संक्रमित दिवंगत चिकित्सा पदाधिकारी डॉ बी के सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई ।दो मिनट का मौन रखकर मृतात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विजय किशोर प्रसाद ने कहा कि डॉ वीरेंद्र कुमार सिंह की असामयिक मौत से पूरा चिकित्सा जगत मर्माहत है। उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया। साथ ही कहा कि डॉक्टर साहब कर्तव्यनिष्ठ, व्यवहार कुशल होने के साथ-साथ एक नेक दिल इंसान थे। वे 24 घंटे चिकित्सीय सेवा में तत्पर रहते थे। वे मेरे अभिभावक तुल्य थे। श्रद्धांजलि सभा में चिकित्सा पदाधिकारी जुनैद अहमद, स्वास्थ्य प्रबंधक प्रवेज रजा, बीसीएम विवेक कुमार, स्वास्थ्य प्रशिक्षक अनिल कुमार मांझी, मंजय लाल, प्रियंवदा कुमारी, सुनीता कुमारी, पिंकी कुमारी, संतोष तिवारी, भावना कुमारी व अन्य थे।
वहीं कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय सतासी में भी एक श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। जिसमें दो मिनट का मौन रखकर मृतात्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की गई ।बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री स्थानीय जिला पार्षद प्रियंका सिंह ने डॉक्टर साहब की असामयिक मौत को व्यक्तिगत क्षति बताया। श्रद्धांजलि सभा में दीनानाथ सिंह, सच्चिदानंद सिंह, वशिष्ट बाबा, धीरज सिंह, योगेंद्र सिंह नवल बाबा, डॉक्टर विमल किशोर सिंह, वीरेंद्र सिंह, विवेक कुमार व अन्य थे।