शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए अर्ध सैनिक बलों का फ्लैग मार्च
राकेश फौजदार
भरतपुर 4 अप्रेल। राजस्थान के धौलपुर में विधानसभा उप चुनाव को शांतिपूर्ण निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए अर्धसैनिक बलों का फ्लैग मार्च जारी है।आईटीबीपी,बीएसएफ और स्थानीय पुलिस के जवानों ने मंगलबार को करीब 50 गांव में फ्लैग मार्च किया। एडीशनल एसपी जसवंत सिंह बालौत ने बताया कि उप चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसे लेकर संवेदनशील एवं अति संवेदनशील क्षेत्रों में फोर्स ने फ्लैग मार्च किया। बालौत ने बताया कि फोर्स ने कोतवाली, मनियां,सैंपऊ,सदर आदि थाना क्षेत्रों के करीब 50 गांव में फ्लैग मार्च कर मतदाताओं को निडर होकर मतदान करने का संदेश दिया। फ्लैग मार्च में आईटीबीपी, बीएसएफ स्थानीय पुलिस के जवानों सहित पुलिस अधिकारी, आईटीबीपी एवं बीएसएफ के अधिकारी मौजूद रहे।




Recent Comments