
सारण : चंवर में आग लगने से पांच बीघा जमीन में लगे गेंहू का फसल जल कर हुई राख
दैनिक खोज खबर ब्यूरो सारण
अमनौर /सारण
अमनौर थाना क्षेत्र के कैतुका लच्छी पूर्व टोला स्थित बिशुनपुर पिपराही चवर में अचानक आग लगने से लगभग पांच बीगहे में गेहूं की लगी फसल जलकर राख हो गयी. उक्त आगलगी से किसान बिजेन्द्र सिह , बिन्दा सिंह , खलील मिया , धर्मनाथ माझी , बुना राय , ईदा मिया , रसीद मियां , रजाक मियां , मो0 सुलतान मिया , मोस्ताक मिया व कमालुद्दीन मिया आदि के लगभग 60 हजार रुपये की गेहूं की फसल का नुकसान बतायी गयी है. घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे पंचायत के मुखिया सत्येन्द्र सिंह तथा स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि आग पर काबू पाने की कोशिश किया गया लेकिन आग की लपटे इतनी तेज थी कि देखते ही देखते लगभग पांच बीगहे में लगी गेहूं की फसल को पूरी जलाकर खाक हो गई. ।इधर इस घटना की सूचना पाकर मकेर सीओ व अमनौर पुलिस मौके पहुंच मामले की जांच किया. हालांकि आग लगने की वजह नहीं मालूम हो सका. सीओ सिवेन्दु कुमार ने बताया मामले की जांच कर जांच प्रतिवेदन आपदा विभाग को भेजा जायगा.




Recent Comments