​*दैनिक खोज ख़बर के न्यूज़ का हुआ बड़ा असर,भागलपुर विश्वविद्यालय के रिजल्ट वेबसाइट*
👈पुष्पराज कुमार”दैनिक खोज खबर”भागलपुर👉

दो दिन से बन्द पड़े तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के रिजल्ट वेबसाइट जब आज शाम में चालु हुई तो पार्ट 1 कला संकाय के रिजल्ट देखते ही छात्रों के होश उड़ गए। आपको बताते चले कि पिछले दिनों से बन्द पड़े तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय रिजल्ट वेबसाइट जब आज शाम 04 बजे लगभग में खुला तो छात्रों का रिजल्ट देखने की होड़ लग गयी और ये होड़ धीरे-धीरे मायूसी बनकर सबके चेहरे की ख़ुशी उड़ा दी है, हर किसी का रो रो कर बुरा हाल तो कोई आत्महत्या करने जैसी बात कह रहा था। छात्र नेता साजन मिश्रा ने बताया कि आज शाम में मुझे उस समय सबसे ज्यादा तकलीफ हुई जब की मेरे फोन पर एक लड़के का फोन आया और वो उधर से सीधे रोते हुए ये कहने लगा “सर हमें बचा लीजिये मैं अब ज़िंदा नहीं रह सकता” मेरे द्वारा उसे पूछने पर उसने बताया की “सर मैं गरीब घर का छात्र हूँ, आज शाम जब हम अपना रिजल्ट देखे तो उसमें पेपर 1 में पास और पेपर 2 में नम्बर ही नहीं चढ़ाया है और मुझे फेल का सर्टिफिकेट दे दिया है” मैं स्तब्ध रह गया, मैंने अपनी तरफ से उसे सांत्वाना तक नहीं दे सका मैं चुपचाप फ़ोन काट दिया और मन ही मन इस विश्वविद्यालय से अधिकारी (अधिकारी नहीं विश्वविद्यालय के चमचों) को खूब गाली दिया और ऐसे छात्र की संख्या कोई दस-पांच की नहीं है बल्कि पुरे विश्वविद्यालय के अंदर हजारों की संख्या में प्रत्येक साल ऐसी परिस्थितियों का सामना करना होता है और विश्वविद्यालय प्रशासन चूड़ियाँ पहन कर और घूंघट ओढ़े सिर्फ सुहागरात जैसी नौटंकी करते रहती है। काश! सरकारी कर्मचारी के बच्चे भी इसी विश्वविद्यालय में पढ़ता शायद उसके पढ़ने से ये चमचे लोग अच्छे से अन्य छात्रों की भी समस्या को समझते लेकिन ऐसा होता कहाँ है। सरकार पैसे देती है और वो सरकारी चमचे अपने बच्चे को किसी प्राइवेट संस्थान में पढ़ाता है तो इसे अन्य छात्रों का दर्द कहाँ से मालुम होगा। थूकता हूँ मैं तुम्हारी इस कुर्सी को जिसका सही इस्तमाल नहीं कर सकता है। उन्होंने विश्वविद्यालय पर आरोप मढ़ते हुए कहा कि ये तो तोमर जैसे को सिर्फ डिग्री देना जानता है।