जनाना अस्पताल में नए चिकित्सक की नियुक्ति करने की मांग
भुरे खां
बून्दी 15 अप्रैल। भाजपा मीडिया प्रकोष्ठ बून्दी जिला संयोजक अंचल राठौर एडवोकेट ने जनाना अस्पताल में दो चिकित्सक के एपीओ के बाद रिक्त रही जगह पर दो नए चिकित्सक लगाने को लेकर सांसद ओम बिरला से मांग की गई।
जिला संयोजक एडवोकेट अंचल राठौर ने बताया की जनाना अस्पताल बून्दी में दो चिकित्सक अलग-अलग मामलों में एपीओ करने के बाद अब दो चिकित्सक के पद रिक्त हो गए है उन पदों पर नए चिकित्सक लगाये जाए ताकि जिले की आने वाली सीरियस प्रसव केस रेफर नही होकर उनका प्रसव यही किया जा सकता है। बून्दी जिला अस्पताल में अब तक अक्टूबर माह में 705 प्रसव हुए जिसमे सिजेरियन प्रसव, नवम्बर में 733 प्रसव हुए जिनमे 113 सिजेरियन, दिसम्बर 2016 में 633 प्रसव हुए जिसमे 80 सिजेरियन, जनवरी 2017 में 617 प्रसव हुए जिसमे 76 सिजेरियन, फ़रवरी में 508 प्रसव हुए जिसमे 63 सिजेरियन, मार्च में 508 प्रसव हुए जिसमे 66 सिजेरियन हुए। दो प्रसूती रोग विशेषज्ञो की नियुक्ति करने को लेकर कोटा-बून्दी सांसद ओम बिरला मांग पत्र प्रेषित किया। उनको मोबाइल पर भी अवगत कराया जिस पर ओम बिरला ने आश्वासन दिया है की अति शीघ्र चिकित्सा मन्त्री कालीचरण सर्राफ से नए चिकित्सक लगाने की व्यवस्था की जावेगी।




Recent Comments