
पंडितजी के गलती से बिना मुहूर्त के पहुंची बरात,शहनाई बजी लेकिन शादी 21 को
——
⏭लड़की पक्ष वालों ने तिथि बढ़ाई
21 मई को होगी शादी
मुरारी स्वामी की रिपोर्ट
गरखा (सारण)
पंडित जी की एक छोटी सी गलती के कारण पूरे गांव का समाजिक अपमान हुआ इतना ही नहीं शादी में जितने भी खर्च हुए सभी व्यर्थ रहे हैं ।
मामला बनियापुर प्रखंड के भकुरा भिट्ठी गांव की है, प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार को भेल्दी थाना क्षेत्र के सराय बॉक्स सुगन राय के पुत्र चंदन कुमार की बनियापुर थाना क्षेत्र के भकुरा भिट्ठी गांव के भरत राय की पुत्री कुमारी नीतू के साथ तय हुई थी।
सराय बॉक्स से लड़के वाले बड़े धूमधाम से बरात लेकर लड़की पक्ष के यहां भकुरा भिट्ठी पहुंचे।
वहां भी शादी को ले बड़ी धूमधाम से तैयारी की गई थी ,कोई कोर कसर नहीं छोड़ी गई थी विधिवत ऑर्केस्ट्रा के साथ दरवाजा भी लगी।
उसके बाद लड़की पक्ष के पंडित जी ने बताया कि आज शादी की कोई मुहूर्त नहीं है ।
ऐसे मुहूर्त में शादी करना खतरे से खाली नहीं है, फिर विवाह स्थल पर अफरातफरी का माहौल हो गया। सराय बॉक्स निवासी वर पक्ष के पंडित वड़कुर्वा निवासी अरुण पांडे पर वर पक्ष वाले लोग आक्रोशित हो गए व मारने के लिए उतारू हो गए हैं , परंतु गणमान्य बुद्धिजीवी लोगों ने बैठक कर मामले को शांत कराया। हिन्दू रीति रिवाज साथ शादी की पूरी रस्म हुई । द्वारपूजा बरनेट हुई परंतु सिंदूरदान नहीं हुआ सभी गणमान्य लोग व अन्य ब्राह्मणों द्वारा पंचांग देखकर विवाह के शुभ मुहूर्त 21 मई सोमवार को रखी गई। बता दें कि सोमवार को ही सिंदूरदान होगी व मंगलवार को कन्या की विदाई होगी ।
इस मौके पर शत्रुध्न राय सुनील राय सुभाष राय दशरथ राय प्रमोद कुमार उर्फ टिकधारी अर्जुन राय चंदन कुमार देवेंद्र राय मुनेश्वर राय करेजा जी दिनेश कुमार विनोद राय आदि लोग मौजूद थे।




Recent Comments