सैपऊं:विवाहिता को पड़ोसी युवक ने ही हवस का शिकार बनाया
राकेश फौजदार (Edited by आज़ाद नेब)
भरतपुर 9 मई। राजस्थान के धौलपुर में सैपऊं के रजौरा खुर्द गांव में एक विवाहिता को पड़ोसी युवक ने ही हवस का शिकार बना लिया और इसके बाद मारपीट करते हुए किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता के अनुसार वो 8 मई की शाम खेतों में शौच करने के लिए गई थी तभी पड़ोसी युवक केदार भी खेतों में पहुंच गया और उसके साथ मारपीट करते हुए दुष्कर्म किया। मामले को लेकर पीड़िता ने परिजनों के साथ स्थानीय थाने में मामला दर्ज कराया है। जिसके बाद पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।