परवेज अख्तर/सिवान;
बड़हरिया. बड़हरिया मुख्य बाजार के हॉस्पिटल रोड स्थित स्टेट बैंक के पास से अज्ञात उच्चकों द्वारा एक बाइक की चोरी कर लेने का मामला प्रकाश में आया है. जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र माधोपुर के रुकशाद आलम अपनी स्पेलेंडर प्लस, रजिस्ट्रेशन नंबर- बीआर-29 एएफ-5917 बैंक के पास लगाकर बैंक में अपना काम करने चले गए. काम करने के बाद उन्होंने आकर देखा तो उनकी बाइक वहां  नहीं थी. इस संबंध में पीड़ित ने बड़हरिया थाना में  लिखित आवेदन दिया है.पुलिस ने बताया कि आवेदन की जांच के बाद कार्रवाई की जायेगी.
——————