मांझी(सारण)। प्रखंड के पकड़ी बाजार तथा फुलवरिया में रावण दहन में भारी भीड़ उमड़ी। पचास फुट लम्बा रावण के प्रतीकात्मक पुतले को रथ पर सवार राम लक्ष्मण ने तीर मार कर दहन किया। इस दौरान राम दल व राक्षसी सेना के बीच युद्ध का नजारा कौतूहल का विषय बना हुआ था। इस दौरान आतिशबाजी का आकर्षक नजारा का दर्शकों ने भरपूर लुत्फ उठाया। मांझी थाना पुलिस भी मौके पर मौजूद थी।