बनियापुर (सारण) सहाजितपुर थाना क्षेत्र के मौजेगोआ गाव में होली के रात में दिया गिर जाने से लगी आग में कपड़ा बर्तन सहित घर में रखे लाखो की सामग्री जल कर राख हो गयी है।
घटना के संबंध में बताया गया है कि सुनील शर्मा के घर देर रात्रि में दिया गिर जाने से आग लग गयी ।जिससे घर में आग लगने से अफरा तफरी मच गयी।कुछ बचाव के लिए घर वाले कर पाते तब तक घर में रखी सामग्री जल गयी।मौके पर स्थानीय मुखिया किशोर प्रसाद, पंकज पाण्डेय, भोला साहब, अशोक कुमार, शम्भु साह ने पीड़ित को मदद की आश्वासन देते सांत्वना दिया।