रूस के साथ संबंधों के विस्तार के लिए प्रयास कर रहे हैंः ज़रीफ़
देश विदेश दैनिक खोज खबर
इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ का कहना है कि तेहरान, मास्को के साथ क्षेत्रीय सहयोग तथा राजनैतिक व आर्थिक संबंधों को मज़बूत करने का प्रयास कर रहा है।
जवाद ज़रीफ़ भी राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी के साथ रूस के दौरे पर गये हैं। सोमवार को उन्होंने ट्वीट किया कि मैं राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी के साथ मास्को के दौरे पर हूं ताकि ईरान और रूस के मध्य क्षेत्रीय सहयोग तथा राजनैतिक व आर्थिक संबंधों को मज़बूत करें और दोनों देशों के आतंकवाद से संयुक्त संघर्ष को नई ऊंचाई प्रदान करें।
राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी एक उच्च स्तरीय शिष्टमंडल के साथ रूसी राष्ट्रपति विलादीमीर पुतीन के अधिकारिक निमंत्रण पर सोमवार की शाम मास्को पहुंच गये।
मंगलवार 28 मार्च को रूसी राष्ट्रपति विलादीमीर पुतीन उनका का अधिकारिक स्वागत करेंगे और उसके बाद दोनों नेता महत्वपूर्ण क्षेत्रीय व अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर विचार विमर्श करेंगे। रूहानी की इस यात्रा के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में दोनों देशों के मध्य महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर होंगे।




Recent Comments