ईरान-थाईलैंड का आपसी सहयोग बढ़ाने पर बल
देश विदेश दैनिक खोज खबर
इस्लामी गणतंत्र ईरान व थाईलैंड के विदेश मंत्रियों ने विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग में विस्तार पर बल दिया। ईरानी विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने मंगलवार को इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में हिन्द महासागर के तटवर्ती देशों के संघ आईओआरए के सम्मेलन में थाईलैंड के विदेश मंत्री सुराकिरत सथीराथाई से मुलाक़ात में कहा कि ईरान से बड़ी संख्या में पर्यटक थाईलैंड का भ्रमण करते हैं, इसलिए दोनों देशों के बीच पर्यटन में सहयोग को बढ़ावा देना चाहिए।
उन्होंने ईरान-थाईलैंड के बीच व्यापार के हुए समझौते में प्रगति को संतोषजनक बताया और दोनों देश के बीच बैंकिंग क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने की इच्छा जतायी। ईरानी विदेश मंत्री ने इसी प्रकार थाईलैंड के प्रधान मंत्री प्रयुत चान ओचा को ईरान दौरे का निमंत्रण दिया।
थाईलैंड के विदेश मंत्री सुराकिरत सथीराथाई ने भी अपने ईरानी समकक्ष से मुलाक़ात में ईरान के साथ द्विपक्षीय संबंध को अहम बताते हुए आर्थिक सहयोग को बढ़ावा देने के मार्गों की समीक्षा और इस मार्ग में मौजूद रुकावटों के हटने पर बल दिया।




Recent Comments