सैनी समाज के सामूहिक विवाह में 14 जोड़े बंधे परिणय सूत्र बंधन में
राकेश फौजदार
भरतपुर 29 अप्रैल। राजस्थान में भरतपुर के हलैना में गिर्राज सिंह निडर स्मारक पार्क समिति तथा सैनी समाज की ओर से शनिवार को इन्दिरा कालोनी में सैनी समाज के चोथे सामुहिक विवाह सम्मेलन में चौदह जोडो के विवाह सम्पन्न हुए। मुख्यमंत्री ने भेजे प्रशस्ति पत्र। सैनी समाज सहित अन्य समाज के लोगों ने कन्यादान कर कायम किया भाई-चारा। कस्वा सहित आसपास के गांवों के लोगों ने पुष्प वर्षा कर वारात का स्वागत किया। कई स्थानों पर जलपान की व्यवस्था रही। प्रत्येक जोडे को सोना-चांदी के आभूषण,घरेलू सामान,कपडा आदि भेंट किये। श्री बांके बिहारी जी मन्दिर के महन्त पण्डित सुरेश चन्द मुदगल एवं राजदेव शाडिल्य डहरा के नेतृत्व मे 21 पण्डितों ने फेरे पडवाए।




Recent Comments