
⏭मोतिहारी”सामूहिक उपनयन संस्कार समारोह का आयोजन नरसिंह बाबा मंदिर प्रांगण में किया जाएगा है
✍अतुलकश्यप संस्थापक सदस्य दैनिक खोज खबर:-मोतिहारी संस्कार संरक्षक समिति के तत्वावधान में सामूहिक उपनयन संस्कार समारोह का आयोजन नरसिंह बाबा मंदिर प्रांगण में किया जाएगा।
शुभ उपनयन संस्कार 29 मार्च को सुबह नौ बजे से शुरू होगा। इसी दिन शाम को नगर परिभ्रमण किया जाएगा। वहीं, 28 मार्च को हनुमान अराधना का आयोजन किया जाएगा। संस्कार समारोह के मुख्य अतिथि ब्रावो फार्मा के राकेश पांडेय हैं। जानकारी समिति के संस्थापक अध्यक्ष राहुल आर. पांडेय ने दी।




Recent Comments