राजु देवी व्यास बनी प्रदेश उपाध्यक्ष अखिल भारतीय ब्राह्मण परिषद की
भैरु सिंह राजपुरोहित ब्यूरो चीफ – बीकानेर
बीकानेर 23 जून। लगातार समाज सेवा कार्यो में अग्रणी और सक्रीय समाज सेवी श्रीमती राजु देवी व्यास को उनके समाजिक कार्यो और सेवाओं के प्रति समर्पण को देखते हुए अखिल भारतीय ब्राह्मण परिषद की प्रदेश अध्यक्षा (महिला प्रकोष्ठ) एडवोकेट श्रीमति कमलेश शर्मा की अनुशंसा पर परिषद के प्रदेशाध्यक्ष शशिकांत शर्मा ने महिला प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर श्रीमती राजू देवी व्यास को मनोनीत कर उन्हें नियुक्ति पत्र सोपा ।
श्रीमती राजू देवी व्यास इंटक की भी महिला जिला अध्यक्ष है और आप कई समाजिक संगठनों के मध्यम से लगातार समाज सेवा कार्यो में सक्रिय रहती हैं ,आप के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर सभी ने प्रशंसा व्यक्त करते आप को बधाई दी ।




Recent Comments