सारण :अवतारनगर मे इंडिका कार से दो कार्टून अंग्रेजी शराब जप्त , एक गिरफ्तार 
#*************************************#
डोरीगंज -:
अवतार नगर पुलिस के द्वारा शुक्रवार की देर शाम संदेह के आधार पर गाड़ी रोक झौवा ढाला के समीप ली गई तलाशी के दौरान एक इंडिका कार से दो कार्टून रॉयल स्टेग अंग्रेजी शराब बरामद किए गए पुलिस के अनुसार बरामद शराब के साथ ही मौके से धंधेबाज को भी धर दबोचा गया पकड़ा गया धंधेबाज डुमरी अड्डा गाँव निवासी जितेन्द्र सिह बताया जाता है  पूछताछ के दौरान पुलिस को मिली जानकारी के मुताबिक वह शराब के साथ सोनपुर जा रहा था तभी झौंवा के समीप पुलिस गश्ती दल को कुछ संदेह हुआ जिसके आधार पर जब उसकी गाड़ी की तलाशी ली गई जिसके दौरान दो कार्टून रॉयल स्टेग शराब बरामद हुए जिसके साथ ही धंधेबाज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पंजाब निर्मित जप्त कुल दोनो कार्टूनो मे रॉयल स्टेग का 24 बोतल 375 ml एवं 48 बोतल 180 ml का लगभग 17 ली० अंग्रेजी शराब बरामद हुए।