सुपर 8 क्रिकेट टी -20 टूर्नामेंट भीड़िया का विजेता बना गड़खा
मढ़ौरा(सारण):प्रखंड के भावलपुर पंचायत के भीड़िया में खेले जा रहे सुपर 8 क्रिकेट टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैंच में गरखा ने अत्यंत रोमांचक ढंग से 12 रन से जीत लिया I टास जीतकर पहले खेलते हुए गरखा की टीम ने 20 ओवर में 214 रन का बड़ा स्कोर किया I जबाब मेंखेलते उतरी इसुआपुर की भाखुड़ा की टीम निर्धारित ओवर में आठ विकेट पर मात्र 203 रन ही बना सकी I मैंन आफ मैच भाकुड़ा टीम के सोनू कुमार को धुआधार 108 रन बनाने के कारण दिया गया I मैंन ऑफ द सीरिज गरखा टीम के सूरज को लगातार टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन के कारण दिया गया I मुख्य अतिथि रहे स्थानीय विधायक जितेन्द्र राय, समाजसेवी रवि कुमार सिंह ने विजेता उप विजेता कप प्रदान किया I विधायक जितेन्द्र राय ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में स्तरीय टूर्नामेंट की जरुरत है I सुदूर गांव में भी क्रिकेट का जूनून देखकर उन्हें सुखद अनुभूति होती है I ऐसे खेल में कई प्रतिभा सामने दीखते है जिन्हें प्रर्याप्त अवसर मिले तों वे अच्छे खिलाड़ी के रूप में बाहर आ सकते है I वे खुद भी क्रिकेट से जुड़े रहे है इसलिये इस खेल में अच्छी प्रतिभा को देखकर उन्हें आनंद की अनुभूति होती है I समाजसेवी रवि सिंह ने कहा कि गांव में खेल की संस्कृति रहे तों गांव का माहौल काफी कुछ बदल सकता है I इस अवसर पर ब्रिज सिंह, पूर्व उप मुख्य पार्षद अमर सिंह , सरपंच प्रतिनिधि चंदेश्वर सिंह, अभय सिंह, साधू शरण सिंह,मुन्ना सिंह,विनय सिंह सहित अन्य उपस्थित थे I पुरस्कार वितरण मंच का संचालन एमएम सुजीत सिंह ने किया I स्कोरिंग कुंदन, कमलेश,कमेंट्री अंगद और आलम ने की जबकि अम्पायरिंग विवेक और मुकुल ने किया I आगत अतिथि का स्वागत एनएस कम्पूटर सेंटर के अनत सिंह उर्फ रजा व सदस्यों के द्वारा किया गया I
साभार – संजीव कुमार,दैनिक भास्कर मढ़ौरा सारण