राजस्थान पुलिस होगी हाईटेक , अपराधों में आएगी कमी: कटारिया
आज़ाद नेब ब्यूरो चीफ़ राजस्थान 
भीलवाड़ा 28 अप्रैल।  अपराधों में कमी लाने के लिए पुलिस को हाईटेक किया जा रहा है इसके लिए पुलिस कर्मियों को विशेष ट्रेनिंग एवं अत्याधुनिक उपकरणों से लैस किया जा रहा है यह कहना है प्रदेश के गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया का । कटारिया ने शुक्रवार को भीलवाड़ा के आसीन्द क़स्बे में श्री शिव शक्ति सेवा संस्थान के तत्वाधान में खटीक समाज के दसवें आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन के अवसर पर आयोजित समारोह के दोरान मीडिया से बातचीत में  कहा कि प्रदेश में अपराधों का ग्राफ गिरा है अपराधियों से निपटने के लिए पुलिस हाईटेक हो रही है । इसके लिए व्यापक सुधार विभाग में किए जा रहे हैं , प्रदेश में बिगड़ते हालातों पर उन्होंने कहा कि आने वाले समय में पुलिस को और अधिक मजबूत किया जाएगा जिससे किसी भी घटना से मज़बूती से निपटा जा सकेगा इससे पूर्व गृहमंत्री कटारिया ने विवाह सम्मेलन में नवविवाहित 101 जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान किया और समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में एवं भीलवाड़ा जिले में बढ़ते बाल विवाह रोकने के लिए सामूहिक विवाह सम्मेलन सराहनीय प्रयास है । सभी समाजों में इस तरह के आयोजन किए जाने चाहिए । खटीक समाज पिछले 10 वर्षों से विवाह सम्मेलन का आयोजन कर रहा है वह बधाई के पात्र हैं और अन्य समाजों के लिए प्रेरणा स्तोत्र हे । राजस्थान सरकार के मुख्य सचेतक कालू लाल गुर्जर ने सामूहिक विवाह सम्मेलन को मित्व्ययता  का प्रतीक बताते हुए बाल विवाह रोकने में भी सार्थक क़दम बताया ।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए शम्भु दयाल बड़गुर्जर ने कहा कि समाजजनो ने जो प्रयास किया वो सार्थक हुआ हे समाज बाल विवाह रोकने ओर कम ख़र्च में विवाह समारोह आयोजित कर अन्य समाज के लिए प्रेरणा स्त्रोत बना हे । 
कार्यक्रम को विधायक विट्ठल शंकर अवस्थी,आसींद विधायक रामलाल गुर्जर ने भी सम्बोधित किया । कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलो से आए वर वधु के परिजनों सहित खटीक समाज के अनेक पदाधिकारियों एवं समाज जनों ने शिरकत की ।