कैथवाड़ा: दो गौ तस्कर गिरफ्तार
राकेश फौजदार 
भरतपुर 28 अप्रैल। राजस्थान में भरतपुर की कैथवाडा थाना पुलिस ने दो गौतस्करों को गिरफतार कर 10 गौवंशों को मुक्त कराया जाकर गौशाला के सुपुर्द कर दिया गया। थानाधिकारी रामनरेश मीणा के अनुसार जंगल गांव नीमला से हरियाणा की तरफ पैदल-पैदल गौकशी हेतु गोवंश को ले जाने की सूचना के बाद कि गयी कार्यबाही में मुवीन मेव निवासी गाधानेर थाना पहाडी व जयकम मेव निवासी   रसूलपुर थाना कैथवाडा को गिरफ्तार किया गया।