खागा:​बिजली कटौती बरकरार नहीं हो रहा मुख्यमंत्री के आदेश का पालना
ए.के.केशकर 
फतेहपुर 13 मई। योगी जी ने देहात क्षेत्र के लिये शाम 7 से सुबह 5 बजे तक बिजली आपूर्ती बिना बाधित किये हुये बिजली देने का ऐलान तो कर दिया परन्तु फतेहपुर जिले के खागा तहसील के  सवंत गांव समेत कई गावो में थरियांव उपकेन्द्र संचालित होने वाली बिजली में प्रत्येक दिन शाम को बिजली 4 से 5घण्टो के लिये काट दी जाती है  जिससे भीषण गर्मी से लोग बेहाल है!इससे साफ नजर आता है कि बिद्युत विभाग यह बताना चाहता है कि हम किसी भी तरह के आदेशों का पालन नहीं करेंगे!वहीं पर शहरी क्षेत्र में 24 घंटें व् देहात क्षेत्र में 18 घंटे विद्युत् आपूर्ति देने का ऐलान है जिसमें सवंत गांव व करिया मऊ महिचा पलवा अजाईपुर चाँदपुर रखेल आदि मात्र 7 से 8 घंटे ही बिजली आपूर्ति हो रही है। 
वही सवंत गांव स्थित  गांव अंदर लोकल फाल्ट के कारण बीते चार दिनों से पानी टँकी की बिजली काटी हुई है जिससे  ग्रामीणों को पानी के लिए बड़ी समस्या का समान करना पड़ता है बीते चार  दिनों से पानी टँकी बंद पड़ी है  जिससे ग्रमीण पानी भरने में आपस में झगड़ा तक भी कर बैठते है