जेल में बन्द कैदी ने काटा अपना गुप्तांग
देवेन्द्र पाठक 
बाड़मेर 3 अप्रैल । जिला मुख्यालय पर स्थित जिला  कारागाह में बन्द एक कैदी ने अपना गुप्तांग काट दिया प्राप्त जानकारी के अनुसार बाड़मेर जिला कारागाह में बन्द हसन खान निवासी गडरारोड ने ब्लेड से अपना गुप्तांग काट लिया बाद में बाकी कैदियों को पता चलने पर इसकी सूचना जेल प्रशाशन को दी जिसके बाद उसे 108 एम्बुलेंस की सहायता से कैदी को लहूलुहान हालात में  बाड़मेर राजकीय अस्पताल लाया गया जहाँ उसका उपचार चल रहा है हालांकि कैदी द्वारा गुप्तांग के काटने का कारणों का पता नहीं चल पाया है  डाक्टरो के अनुसार कैदी के गुप्तांग पर ब्लेड से काटने के गहरे घाव है फ़िलहाल कैदी की हालात खतरे से बहार है