योगापट्टी:– नाबालिग से छेड़खानी करने पर एक गिरफ्तार,
दैनिक खोज खबर तबरेज अजीज योगापट्टी संवाददाता की रिपोर्ट :- योगापटटी प्रखंड के धनवतिया गांव मे एक नाबालिग लड़की के साथ छेड़खानी करने और फोटो वायरल करने के मामले मे योगापटटी थाने की पुलिस ने एक युवक धनवतिया गांव निवासी शेख निजाम पिता आस मोहम्मद को शुक्रवार की शाम गिरफ्तार कर जेल भेज दिया । थानाध्यक्ष विवेक कुमार जयसवाल ने बताया कि धनवतिया गांव निवासी यदूनी महतो के आवेदन पर गिरफ्तार युवक पर योगापट्टी थाना कांड संख्या 208 / 2017 का मामला दर्ज किया गया है । उन्होने बताया कि यदूनी महतो ने अपने दिए आवेदन मे बताया है कि गुरूवार की शाम उसकी लडकी अमृता कुमारी उम्र 13 वर्ष घर से अपने बथान पर जा रही थी । तभी राजकीय प्राथमिक विद्यालय धनवतिया के पास गांव के ही शेख निजाम पिता आस मोहम्मद ने उसके साथ छेड़छाड़ अश्लील हरकत भी की फोटो ले लिया और फोटो को नेट पर वायरल कर दिया । आगे उसने बताया कि उसकी लडकी के चिल्लाने की आवाज सुनकर गांव के लोग घटना स्थल पर पहुंचे । तब तक आरोपी वहा से फरार हो गया । लेकिन ग्रामीणो द्वारा आरोपी को पकड़कर पुलिस को सुचना दिया गया । पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर धारा 341 323 354 भा द वि एवं 8 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अभियुक्त को जेल भेज दिया गया।




Recent Comments