नौतन:– भारी मात्रा मे शराब के साथ दो गिरफ्तार 

​दैनिक खोज खबर प्रखंड संवाददाता मदन सिंह की रिपोर्ट :– नौतन – स्थानीय पुलिस ने शुक्रवार की संध्या दो अलग — अलग जगहो से छापेमारी के दौरान भारी मात्रा मे पाउच तथा हरियाणा देशी मसालेदार शराब के साथ दो कारोबारी को गिरफ्तार किया नौतन थानाध्यक्ष कुन्दन कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सुचना के आधार पर संध्या के दौरान मिली जानकारी के अनुसार छापेमारी की गयी ।
जिसमे जयनगर निवासी विकास कुमार पिता कुंवर प्रसाद के किराने कि दुकान से  190  बोतल देशी मसालेदार हरियाणा प्रोडक्ट शराब  के साथ तथा कोतराहा निवासी भैयाराम पासवान पिता अरूण पासवान को 50 पैकेट देशी शराब के साथ कोतराहा ढाला से गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया ।