युवा वन अधिकारी व्यास ने कार्यभार किया ग्रहण


दिलीप मेहता ( Edited by आज़ाद नेब )
मांडलगढ़ 18 मई। मांडलगढ़ में वन विभाग के कार्यालय में अतिरिक्त जिला वन अधिकारी के पद पर जयपुर से आये युवा अधिकारी आशीष व्यास ने कार्यभार ग्रहण किया । व्यास के पास मांडलगढ़ जोन में शाहपुरा व जहाजपुर क्षेत्र भी शामिल है । व्यास ने बताया कि वन विकास को प्राथमिकता देकर ही कार्य किये जायेंगे । क्षेत्रिय वन अधिकारी दशरथसिंह राठौड ने बताया कि इस समय पर्याप्त मात्रा में स्टाफ आ गया है और इस वर्ष बारिश में पोधे लगाने के लिऐ पौधे भी नर्सरी में तैयार हो रहे है ।। दुसरी ओर वन कार्यालय में साधन नही होने से वनकर्मीयों को परेशानी का सामना करना पड रहा है ।




Recent Comments