इल्म के बिना तरक्की नहीं – अशरफ अली
सिटी रिपोर्टर ः रहमतुल्लाह खान ( Edited by आज़ाद नेब )
जयपुर 13 मई। मदरसा दारुल उलूम फैजाने इनआमिया भट्टा बस्ती में 12 मई बरोज जुमा, बाद नमाजे मगरिब को इजलास कार्यक्रम आयोजित किया गया। उक्त जानकारी देते हुए मदरसा के सदर मोलाना मोहम्मद इब्राहिम खान ने बताया कि
इजलास कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उर्दू ऐकेडमी राज्य मंत्री अशरफ अली खिलजी साहब ने अपने बयानात में कहा कि इल्म से ही हर कौम को तरक्की मिलती है, आज अल्पसंख्यक समाज के पिछड़ने का मुख्य कारण शिक्षा की कमी है, इसके कोई और जिम्मेदार नहीं है बल्कि हम खुद जिम्मेदार है, साथ उन्होंने यह भी कहा कि मैं सभी वर्ग के लिए काम करने के लिए तैयार हूं। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सदर जयपुर के सहायक पुलिस आयुक्त नीरज पाठक साहब ने बयान देते हुए कहा कि सभी वर्ग के लिए शिक्षा जरूरी है शिक्षा के बिना जीवन अधुरा है, समाज में बुराईयां कम करने के लिए शिक्षा का होना आवश्यक हैं। इसी प्रकार मोलाना मेहबूब आलम साहब ने अपने बयानो में कहा कि कौम के लिए दीन और दुनियावी तालिम जरूरी है, बच्चों को तालिम दिलाकर अपने घरों को रोशन करें। इसी क्रम में थानेदार हासम खांन, आरएएस अतामोहम्मद खांन मंगलिया, मोलाना अब्दुल हकिम, मोलाना जाकिर खान, बबीता शर्मा राजस्थान महिला मोर्चा अध्यक्षा ने अपने-अपने बयानों से सभी को नवाजा। साथ ही मदरसे में अध्यनरत बच्चों ने नाअत पेश की। 
कार्यक्रम में इम्तियाज गौरी पार्षद, राष्ट्रीय मुस्लिम महासभा राजस्थान के प्रदेश प्रवक्ता एवं मीडिया चैयरपर्सन रहमतुल्लाह खांन, एडवोकेट गागन खांन, सोबदार खांन चांदे का पार, मोलाना मोहम्मद, मोलाना इस्लाम रब्बानी, मोलाना अली खांन, समीर खांन देवीकोट, मोहम्मद असलम खांन, सरीफ खांन, अयूब गौरी, मुना भाई, मोलाना मुनव्वर खान, हाफिज इब्राहिम खांन, हाफिज यासिन खांन, सद्दाम खांन भांणू, जफ्फरू खांन, जावेद भाई, इलम खांन, मोहम्मद अबरार खांन पत्रकार, शहजान खान पत्रकार सहित सैकड़ों की तादाद में 36 कौम के लोग शरीक हुए।