कोटा:अस्थाई सफाई कर्मचारियों के बैंक भुगतान में रुकावट न हो, पार्षद हुसैन ने लगाया केम्प
फिरोज खान ( Edited by आज़ाद नेब )
कोटा 25 मई। नगर निगम में अस्थाई सफाई कर्मचारियों के सफाई के नए टेंडर जारी करने के बाद इस माह से बायोमेट्रिक हाजिरी व सीधे बैंक खातों में भुगतान की प्रक्रिया शुरू हो चुकी हे इसके लिए आधार कार्ड पेन कार्ड और बैंक में खाते की अनिवार्यता रखी गयी हे परन्तु किसी भी कर्मचारियों के कागजात तैयार नहीं होने कारण पंजीकरण प्रक्रिया में समस्या आ रही हे l
सफाई कर्मचारियों की इसी समस्या को देखते हुए वार्ड 45 के पार्षद मोहम्मद हुसैन ने गुरूवार को कैंप लगाकर उनके वार्ड में सभी कर्मचारियों के पेन कार्ड ,आधार कार्ड, और ज़रूरी दस्तावेज़ बनवाए गए और बैंक में खाते भी खुलवाए गए।
इस मौके पर पार्षद हुसैन ने कहा की कोटा के सभी पार्षदों व ठेकेदारों को भी इस तरह के कैंप लगाकर अस्थाई सफाई कर्मचारियों के दस्तावेज़ तैयार करवाने में सफाई कर्मचारियों का सहयोग करना चाहिए ताकि इसी माह से उनके खाते में सीधा भुगतान हो सके और निगम की ओर से मिलने वाली सभी सुविधाओ का लाभ पहले महीने से ही सफाई कर्मचारियों को मिल सके l




Recent Comments