भीलवाड़ा: विद्युत सप्लाई बंद रहेगी
आज़ाद नेब ( azadnb55@gmail.com)
भीलवाडा, 18 मई। विद्युत लाईनों के आवश्यक रख रखाव के कारण 19 मई को प्रातः 6-00 से 11-00 बजे तक रेलवे स्टेशन, मशीनरी मार्केट, इन्द्रा मार्केट, ब्यावर वाला हलवाई, आजादचौक, बाजार नं. 2, अप्सरा काम्पलेक्स व सूचना केन्द्र के आसपास के क्षेत्रा में विद्युत सप्लाई बंद रहेगी।
इसी प्रकार 19 मई को ही प्रातः 9-00 बजे से दोपहर 1-00 बजे तक बापूनगर सेक्टर सी, डी, एफ, जी, एच, आई, बिलिया खुर्द व आसपास के क्षेत्रा में विद्युत लाईनों के आवश्यक रख रखाव के कारण विद्युत सप्लाई बंद रहेगी। यह जानकारी अजमेर विद्यु त वितरण निगम लि. के सहायक अभियंता (सीएसडी-तृतीय) श्री ओ.पी. खटोड ने दी।




Recent Comments