मैरिज होम दुखांतिका के घायलों से मिली दीपा
राकेश फौजदार ( Edited by आज़ाद नेब)
भरतपुर 12 मई। राजस्थान के भरतपुर में सेवर रोड स्थित अन्नपूर्णा मैरिज होम दुखांतिका के घायलों से शुक्रवार को पर्यटन राज्यमंत्री कृष्णेन्द्र कौर दीपा ने मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए चिकित्सा अधिकारियों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं सुलभ कराने के निर्देश दिए। पर्यटन राज्यमंत्री ने हादसे पर गहरा शोक जताया है। उन्होंने आरबीएम अस्पताल और कृष्णानगर स्थिति एक निजी अस्पताल में भर्ती हादसे के घायलों की कुशलक्षेम पूछी। इस मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारीभी उनके साथ थे।




Recent Comments