भीख मांगने के बहाने मकान और मंदिरों को चिन्हित कर करते थे चोरी
राकेश फौजदार ( Edited by आज़ाद नेब )
भरतपुर 12 मई। राजस्थान में करौली की नादौती थाना पुलिस ने कैमरी स्थित जगदीश धाम मंदिर से हुई चोरी का पर्दाफाश कर संदिग्ध आरोपी बांदीकुई के बड़ागांव निवासी रामसिंह उर्फ पप्पू पुत्र शंकरलाल बागरिया, टोंक के बरोनी निवासी मुंशी उर्फ रामदयाल पुत्र जगदीश बागरिया, दौसा के गणेशपुरा निवासी लंगडिया उर्फ विजेन्द्र पुत्र काडू को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी का माल खरीदने वाले व्यापारी बांदीकुई के राज बाजार निवासी पिन्टू उर्फ भूपेश पुत्र ओमप्रकाश सोनी को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी भीख मांगने के बहाने मकान और मंदिरों को चिन्हित किया करते थे और चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस अधीक्षक अनिल कयाल ने बताया कि जगदीश धाम मंदिर से 26 मार्च को भगवान जगदीश के चांदी के हाथ, जेवरात और नकदी चोरी हो गई।आरोपितों ने आभूषणों को गलाकर पिन्टू उर्फ भूपेश सुनार को 40 हजार रुपए में बेच दिया था।