महिला ने लगाया जेईएन पर छेड़छाड़ का आरोप, बिजली चोरी का मामला
आजाद नेब राजस्थान जहाजपुर 11 मार्च: ग्राम पीपलून्द मे बिजली चोरी के शिकायत पर गुरूवार शाम को जेईएन बाबूलाल रेगर छ: लाइनमेन सहित बिजली रोकने गये। वहां पर बिजली चोरी कर रही लाली देवी गुर्जर को बिजली चोरी करते पकड़ा। वह बिजली के पोल से बिजली का तार लगाकर अपने घर पर लगा रखा था। जिसको बिजली चोरी करने पर मना करने पर लड़ने आतुर हो गयी। जिसके खिलाफ जेईएन ने राजकिय कार्य मे बाधा का मामला दर्ज करवाया।
उधर महिला ने आरोप लगाया कि वह शाम आठ बजे घर पर खाना बना रही थी। बिजली विभाग वालो ने मेरे मकान का ताला कर मेरे घर मे घूस गये। उस समय मैं घर पर अकेली थी। उन्होने मुझे अकेला पा कर मेरे साथ मेरे साथ छेड़छाड़ की।
थानाधिकारी नेमीचन्द्र चौधरी ने बताया की दोनों पक्षो ने थाने मे रिपोर्ट दर्ज करवायी। मामले को दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कर दोषी के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जायेगी।





Recent Comments