मांडलगढ़::पुलिस सर्किल..जनता में चल रही हलचल
दिलीप मेहता
मांडलगढ़ पुलिस सर्किल जिले में इन दिनो मादक पर्दाथो को लेकर आम जनता में सुर्खियों में रहकर हलचल पैदा कर रहा है । मादक पर्दाथ पकडने पर कोई शाबासी दे रहा है तो कोई जांच में 29 के मुल्जिमों की आड में क्या रंगत बता रहा है ,,, यह जनता में चर्चायें चल रही है । सर्किल मांडलगढ़ की बात करे तो काछोला थाने की चोरिया नहीं खुलना व साई पीपला मर्डर कांड आज भी पुलिस के लिये चुनौती से भरे पडे है । अपनी नाकाबी कार्यप्रणाली के चलते ,,,पुलिस के आला अफसरो ने काछोला में थाना प्रभारी को हटाकर आम जन को अच्छा संदेश दिया है । काछोला में माहोल खराब होने पर खुद सर्किल के डी एस पी राजेन्द्रसिंह नैन ने भरोसा दिलाया कि एक माह में चोरिया खोलने का प्रयास रहेगा ? उसके बाद नये थानाप्रभारी ने चार्ज संभाला है । वहीं बीते वर्षो में हमेशा सुर्खियों में रहने वाला बिजौलियां थाना भी इन दिनो शांत चल रहा है । लेकिन फुलासती की धार मंदिर डकैती का राजफाश कर थाने ने अपनी साख बरकरार रखी है । थाना प्रभारी पांचूराम पुलिस टीम के साथ अन्य चोरिया बरामद करने में प्रयास रत है । मांडलगढ़ व बीगोद थानो में मुखबीरी व नाकाबंदी पर मादक पर्दाथो के कई प्रकरण दर्ज हुये है जिनमें कुछ की आगे तक शिकायते हुई है तो कुछ चर्चाओं के साथ सुर्खियों में है । जनता में चल रही चर्चाओं के अनुसार एक व्यक्ती को छोडा गया फिर मामला बिगड गया जिसकी शिकायत विधायक को मिलने पर फटकार पडी फिर जाकर मामला शांत हुवा । ऐसा ही नजारा कुछ दिन पहले बीगोद थाना द्धारा 20 किलो अफीम के मामले में हुवा है । भवानीपुरा रोड से पुलिस द्धारा मुखबीर की सूचना पर जीप मय ट्रोली के साथ मुल्जिमों को पकडा जाना बताया गया है । जबकी इनको भवानीपुरा में एक मकान से पकडा गया । इसी गांव में उसी दिन पेमाजी धाकड की मौत होने से वहां सैकडो जन भी मौजूद थे और यह घटना दिन के समय की है । दुसरी और जिस मकान में मुल्जिम ठहरे थे उसका कौई उल्लेख नहीं बताया गया है । तथा उस व्यक्ती को भी नहीं पकडा गया ? कारण क्या रहा इसको लेकर भी चर्चायें है । इसकी जांच की जाये तो खुलासा हो जायेगा ? साथ ही मानगंज के एक जने को भी जांच की आड लेकर डराया गया फिर क्या हुवा चर्चायें जनता में चलने लगी है । बताया जाता है कि यह व्यक्ती कुछ वर्षो पहले पारसोली थाना सर्किल में भी मादक पर्दाथो के मामले में बंद रहा और अभी जमानत पर है । साथ ही ऐसी जानकारी भी है कि ऐसे कई दर्ज प्रकरणो की जांच की जाये तो पता चल सकता है कि कुछ पुलिस कर्मियो की तफ्तिश व मौका रवानगी,,रोजनामचा रपट के साथ साथ इनके मोबाईल की लोकेशन की भी जांच हो तो कई जानकारिया सामने आ सकती है । पहले भी मांडलगढ़ थाने में करीब 11–12 वर्षो पहले थाना प्रभारी नरसी मीणा के समय भारी मात्रा में अफीम पकडी फिर उच्च अधिकारियों ने शिकायत के आधार पर नरसी मीणा के खिलाफ विभागीय कार्यवाही की थी ? जनता में यह चर्चायें जोरो से चल रही है.आखिर इसकी सत्यता क्या है .जो भी हो मामला सुर्खियों में है.. ऐसे मामलो को लेकर इनकी जांच एटीएस के दमंग अधिकारी आईपीएस दिनेश एन एम को दि जाये तो कई खुलासे सामने आ सकते है । आगे सच क्या है,,और क्या होगा यह राम ही जाने।




Recent Comments