उप्र सहित अन्य राज्यों मे भाजपा को मिली बहुमत से जश्न का माहौल, आतिशबाजी के साथ जम के उड़े गुलाल
⏭दैनिक खोज खबर के लिये मनोकामना सिंह की रिपोर्ट: मढौरा(सारण) : यूपी और उतराखंड मे दो तिहाई एवं गोआ और मणिपुर मे भी सधारण बहुमत से सरकर बनने की संभावना पर मुहर लगते ही बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दी।
मढौरा मंडल इकाई के कार्यकर्ताओ ने मंडल अध्यक्ष डॉ रामबाबू सिंह एवं भानु प्रताप से के अगुवाई मे मिठाइयाँ बांटी एवं पटाखे फोड़ा। होली का त्योहार भाजपा के जीत से और ही मिठास घोल दिया है।
बीजेपी के कार्यकता एक दूसरे को अबीर और गुलाल लगा होली की अग्रिम शुभकामना दी। कार्यकार्ताओ ने इस सफलता को प्रधानमंत्री के करिश्माई नेतृत्व का फल बताया। इस अवसर पर उदय प्रताप सिंह, शम्भू सिंह, श्यामनंदन सिंह विद्रोही, पप्पू सिंह, गुनगुन सिंह, धनंजय कु सहित दर्जनों कार्यकता थे।





Recent Comments