मशरक-थावे नव अामान परिवर्तित रेलखंड पर 09 मई से गाड़ीयों के परिचालन की शुभारंभ होगी
——-
दैनिक खोज ख़बर ब्यूरो ,सारण
——
केन्द्रीय रेल मंत्री सुरेष प्रभाकर प्रभु 09 मई, 2017 को नागपुर से वीडियो काॅन्फ्रेसिंग के द्वारा तथा राजीव प्रताप रूडी, माननीय कौषल विकास एवं उद्यमिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), भारत सरकार थावे जं0 पर आयोजित समारोह में पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल अन्तर्गत नव आमान परिवर्तित मसरख-थावे खण्ड पर बड़ी लाइन के गाड़ियों के संचलन का शुभारम्भ करेंगे। समारोह में माननीय सांसद जनक राम, माननीय सांसद जर्नादन सिंह सिग्रीवाल, माननीय सदस्य विधान परिषद आदित्य नारायण पाण्डेय, माननीय विधायक सुभाष सिंह, पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबन्धक सत्य प्रकाष त्रिवेदी, अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं क्षेत्रीय जनता उपस्थित रहेगी।
इस आशय की जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से वाराणसी रेल मंडल द्वारा दी गई ।




Recent Comments