पूनम अंकुर छाबडा की मांगों को माने सरकार नही तो होगा जन आंदोलन  
बीकानेर के युवा भी अनशन में होंगे शरीक
भैरु सिंह राजपुरोहित ब्यूरो चीफ ( Edited by आज़ाद नेब)
बीकानेर 25 मई। प्रदेश में संपूर्ण शराब बंदी ले लिए लगातार आंदोलनरत जस्टिस फॉर छाबडा की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम अंकुर छाबडा ने सरकार की बार बार वादा खिलाफी के खिलाफ 9 जून से अनशन की घोषणा की है और पूनम अंकुर छाबडा जो की गर्भवती भी है और इस स्थति में प्रदेश के हित के लिए अनशन पर जा रही हैं ,इस लिए सरकार को पूर्व विधायक श्री गुरुशरण जी छाबडा और पूनम अंकुर छाबडा के साथ हुए समझौते तुरन्त लागु कर पूनम अंकुर छाबडा के अनशन को रोकना चाइये और उनकी जन हितार्थ मांगो को स्वीकार करना चाइये ।
आज जिला कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन देकर पूनम अंकुर छाबडा की जन हितार्थ मांगो को माने जाने की मांग करते  जस्टिस फॉर छाबडा जी टीम के बीकानेर अध्यक्ष हसन रजा डीडवाना ने कहा कि अगर इस स्थति में भी सरकार अपनी चुपी नही तोड़ती और पूनम अंकुर छाबडा अनशन पर बैठती हैं तो बीकानेर से भी संगठन की टीम के साथ सेकड़ो शराब बंदी समर्थक जयपुर जाकर अनशन में शरीक होंग और पुरे प्रदेश के शराब बंदी समर्थक पूनम अंकुर छाबडा के अनशन में पहुच अपना समर्थन देगे । 
वही आज संगठन के विक्रम सिंह,मुरली भार्गव,दिलशाद, समीर,इरफ़ान,अजमल हुसैन ,रियाज पठान, लाल सिंह राजपुरोहित,देवेंद्र सिंह सहित संगठन के पदाधिकारीयो ने ज्ञापन दिया ।