
सारण :अज्ञात चोरों ने दरवाजे पर खड़ी पिकअप वैन की चोरी किया
रसूलपुर से देवेन्द्र कु सिंह की रिपोर्ट
रसूलपुर /एकमा -स्थानीय थाना क्षेत्र के माधोपुर गाँव से अज्ञात चोरों ने दरवाजे पर खड़ी पिकअप वैन की चोरी कर ली।माधोपुर निवासी पिकअप मालिक बृज यादव ने रसूलपुर थाना मे अज्ञात के बिरूद्ध मामला दर्ज कराया है।बतातें चलें कि क्षेत्र के बिभीन्न स्थानो से चोरों ने दो माह के भीतर आधा दर्जन बाईक की चोरी कर ली।जिसमें एक भी बाईक अबतक बरामद नहीं हो पायी है और ना हीं किसी बाईक चोरों की गिरफ्तारी। इधर इस घटना के बाद लोगो में प्रशासन के खिलाफ नाराजगी व्याप्त है।




Recent Comments