​*मधेपुरा:उदकिशुन गंज थाना चौक पर आग से तीन दुकान  जली, लाखों का सामान जलकर राख*
👈चंदन कुमार झा , दैनिक खोज खबर, मधेपुरा 👉
उदाकिशुनगंज प्रखंड के थाना चौक पर स्टेट बैंक व डाकघर के बगल में आज सुबह अचानक एक किताब की दुकान में आग लग गयी जो अमित पुस्तक केन्द के नाम से संचालित था !  आग की चपेट में तीन दुकान आ़यी , आग से  दुकान में रखे सभी सामान जलकर राख हो गया ! आग की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग ने तीन दमकल के द्वारा आग पर काबू पाने की कार्य तेजी से की गयी पर आग बुझाने के क्रम में ही दो दमकल का पानी खत्म हो गया , लेकिन आग पर पूर्ण काबू नही हो पाया !
अंत मे लोगों द्वारा बाल्टी की सहयोग से दुकान पर पानी डाला कर आग बुझाई गयी !
दूकान में आग लगने की सूचना मिलते ही  एसडीओ एसजेड हसन, सीओ उत्पल हिमवान घटना स्थल पर पहुंचकर स्थल निरिक्षण करते देखे गये ! बता दें कि  बुधवार की सुवह उदाकिशुनगंज निवासी संजय साह के किताब की दुकान में  आग की लपटें इतनी तेज थी कि देखते हीं देखते बगल की  पान दुकान तथा एक खाली दुकान में आग लग गयी ! अग्निशमन विभाग व स्थानीय लोगों की सतर्कता के कारण आग लगी दुकान से दक्षिण स्थित भारतीय स्टेट बैंक तथा पश्चिम स्थित पोस्ट ऑफिस बाल-बाल बच गया ! वहीं आग की तेज लपटें देख लोगो में इस बात को लेकर भय उत्पन्न हो गया था कि यदि बगल में  लपटें बैंक व डाक घर तक आ जाता तो करोड़ों की क्षति हो जाती !
देर ही सही  दमकल कर्मियों व स्थानीय दुकानदार  अमीत कुमार , लव कुमार ,इन्दुभुषण ,आशीष कुमार , आदि ने मिलकर  आग पर काबू तो पा लिया !लोगों द्वारा बताया जा रहा है कि दुकान में लाखों रूपये की सामान की क्षति हो गयी जिससे इनकी रोजी रोटी चलती थी!*समाचार लिखने तक यह प्रश्न साफ नहीं हो पाया कि आखिरकार आग लगी कैसे*?