*पटना:इण्डियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन बिहार इकाई की संगठनात्मक बैठक पटना में आयोजित,कई पदाधिकारी का किया घोषणा*
👈कार्यालय संवाददाता”दैनिक खोज खबर”पटना👉
इण्डियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन बिहार इकाई की संगठनात्मक बैठक मधु कुंज,बैंक कॉलोनी मीठापुर पटना में किया गया।जिसकी अध्यक्षता संघ के वरीय प्रदेश उपाध्यक्ष केदारनाथ प्रसाद ने की । संचालन एसोसिएशन के प्रदेश संयुक्त सचिव सह दैनिक खोज खबर के सम्पादक संजय कुमार सुमन ने किया।इस अबसर पर बिहार प्रदेश कार्यालय पटना का उद्घाटन राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी द्वारा किया गया।
बैठक में नये सिरे से संगठन विस्तार करने ,जिला स्तर पर संगठन को मजबूती से खड़ा करने एवं बिहार में आये दिन पत्रकारो का उत्पीड़न, हत्या एंव हमले पर एक सार्थक रणनीति बनाकर चरणबद्ध आंदोलन की रूपरेखा तैयार करने की चर्चा की गई।
इसके बाद महीनो से चल रहे गतिरोध को समाप्त करते हुए प्रदेश अध्यक्ष के पड़ पर रामनाथ विद्रोही और प्रदेश महासचिव के पड़ पर दयानंद भारती को ससम्मान पूर्व के पद पर बने रखने की घोषणा राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने की। जिसका उपस्थित अधिकारियों ने माला पहना का स्वागत किया। इसके अलावे एसोसिएशन के बिहार प्रदेश सचिव रंजीत कुमार सम्राट को प्रदेश उपाध्यक्ष एवं बिहार कार्य कारिणी सदस्य राकेश कुमार गुप्ता को बिहार प्रदेश सचिव, गोपालगंज जिला के लिए नये जिलाध्यक्ष के रूप में नीरज कुमार सिंह,प्रदेश सचिव अरुण झा,मनीष कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष नालंदा कुमुद रंजन सिंह को बनाए जाने की घोषणा किया गया।राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक सेराज अहमद कुरैशी ने किया ।
इस मौके पर बिहार प्रदेश अध्यक्ष रामनाथ विद्रोही, मुख्य. महासचिव डा दयानंद भारती,संजय विजित्वर,पटना जिला अध्यक्ष सनोबर खान, निशांत कुमार लखीसराय वरीय उपाध्यक्ष उमाशंकर प्रसाद,संतोष कुमार,जयपाल सिंह,दीपक कुमार,निशांत कुमार,मनोज वर्मा,सिकन्दर कुमार सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे।




Recent Comments