सीवान : पीडीएस के खाद्यान्न को कालाबाजारी के नियत से ले जा रहे ऑटो को ग्रामीणों ने प्रशासन को सौंपा,एमओ पर डीलर को बचाने का आरोप 
✍कुमार विपेंद्र
सीवान : गरीब दाने-दाने को तरस रहे हैं।मगर जन वितरण प्रणाली के दुकानदार अधिकारियों की मिलीभगत से सरकारी खाद्यान्न को काले बाजार में सरेआम बेंच रहे हैं।अगर कोई इसका विरोध करता है तो उसके मुंह को बंद करने के लिए डीलर ,अधिकारियों की कथित सह पर दबंगता भी दिखाने से बाज नहीं आते हैं।
मगर अब सिवान की जनता जितनी ही जागरूक हो रही है।वहीं दूसरी तरफ सम्बंधित विभाग के अधिकारी गैर जिम्मेवार होते जा रहे हैं।सिवान के सराय ओपी थाना के बड़का गांव के पास कुछ जागरूक लोगों ने स्थानीय डीलर गणेश दत्त मिश्र के घर से टेम्पू पर लाद कर निकलते लगभग कई किवंटल अनाज को पकड़ लिया। पुलिस व पचरुखी एमओ को सुचना देकर बुलाया गया।लोग प्रशासन के साथ टेम्पू को थाने तक ले आये।
बड़हरिया विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी उमेश कुमार पचरुखी के एमओ प्रमोद कुमार पर डीलर को बचाने की जुगत में लगने का आरोप लगा रहे थे।क्योंकि पचरुखी एमओ डीलर पर एफआईआर करने के बजाय खाद्यान्न का सरकारी होने पर सवाल खड़ा कर रहे थे जबकि पकड़ा गया गेहूं, सरकारीे बोरियों में था।एमओ बार बार जाँच की बात करते देखे गए।जबकी सरकारी बोरा डीलर के घर से निकला हुआ था और इस बात को वाहन चालक भी स्वीकार कर रहा था।और तो और आरोपी डीलर ने मई महीने में ही जून तक का अनाज बाटने का जिक्र कई गरीबों के राशन कार्ड में कर दिया है।हाल ही में उक्त डीलर की इस करतूत के बारे में कुछ अख़बारों ने खबर भी प्रकाशित किया है।राशन वितरण से सम्बंधित तस्वीर आप देख सकते है ।एक तरफ  जनता उचित जांच की मांग कर रही है।वही दूसरी तरफ अधिकारी आरोपी को बचाने में लगे हुए है।